
भोपाल। टीला जमालपुरा और गांधी नगर इलाके में चाकूबाजी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं. हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी 29 वर्षीय पीड़ित आर्यन एक होटल चलाते हैं. सोमवार को सुबह के समय तनु नाम का आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ आर्यन के पास आया. आरोपी है कि तनु ने होटल में चाय पीने के बाद रूपए देने को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया. घटना के कुछ देर बाद तनु का एक साथी आर्यन के पास पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीररूप से घायल आर्यन का इलाज अस्पताल में जारी है. मामले की शिकायत के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
वहीं टीला जमालपुरा के इंद्रानगर इलाके में रहने वाले युवक दानिश शेख (26) पर भी चाकू से हमला किया गया. आरोप है कि सोमवार को देर रात भैयू उर्फ आवेश नाम के आरोपी ने पुराने विवाद के चलते दानिश पर हमला किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.
