मप्र युवा कांग्रेस: चुनाव की प्रक्रिया 20 जून से होगी प्रारंभ 

भोपाल। युवा कांग्रेस के चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में सदस्यता और मतदान प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रदेश में 20 जून सुबह 9:00 बजे से 19 जुलाई शाम 5:00 बजे तक सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान योग्य सदस्य अपना पंजीकरण और मतदान कर सकेंगे।

इसके साथ ही चुनाव के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान 20 जून से 21 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुकुल गुप्ता, प्रभारी, मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने सभी उम्मीदवार साथियों से कहा कि वे समय सीमा का पालन करते हुए सक्रिय रूप से सदस्यता और मतदान प्रक्रिया में भाग लें।

Next Post

संयुक्त सचिव ने किया जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

Sun Jun 15 , 2025
इंदौर. आज सुबह केंद्रीय जल संसाधन विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुणाल ने नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण और वॉटर रिचार्जिंग कार्यों का निरीक्षण किया. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुणाल ने सबसे पहले सिलिकॉन सिटी क्षेत्र के रिचार्जिंग के कार्यों का अवलोकन किया. तत्पश्चात […]

You May Like