गडकरी ने की उत्तर प्रदेश में 11,672 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया से मिली शिकायतों एवं सुझावों के आधार पर उत्तर प्रदेश में 11,672 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव संबंधी कार्यों की गुरुवार को समीक्षा की। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार यहां आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्रालय में राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और परियोजना ठेकेदारों के अधिकारी शामिल हुए।

श्री गडकरी ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन और टिकाऊ एवं कुशल राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क संपर्क बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को मानसून की तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा सड़क सुरक्षा और राजमार्गों की मजबूती बनाए रखने के लिए निवारक उपाय लागू करने और प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए।

.....

Next Post

बिना सरकारी सहायता वाले स्कूलों पर लागू नहीं होंगी एसएमसी गाइडलाइंस

Thu May 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) गाइडलाइंस 2026 उन स्कूलों पर लागू नहीं होंगी जिन्हें सरकार या स्थानीय प्राधिकरण से किसी प्रकार की वित्तीय सहायता या अनुदान प्राप्त नहीं होता है। शिक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण विभिन्न वर्गों के सुझावों के बाद गुरुवार को जारी किया। उन्होंने […]

You May Like