राशिफल-पंचांग : 18 जून 2026

पंचांग 18 जून 2026:-

रा.मि. 28 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी गुरूवासरे रात 11/39, पुष्य नक्षत्रे दिन 4/22, व्याघात योगे रात 10/47, वणिज करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कर्क, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 18 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति मेंसुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, शुभ समाचार मिलेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को खानपान पर ध्यान देना पडेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य: गुरूवार 18 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, मिलनसार, अच्छे व्यक्तित्व का धनी और परिश्रमी होगा, कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा. यह अमीरी जीवन व्यतीत करेगा, माता पिता को सुखी रखेगा, शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छी सफलता प्राप्त करेगा.

————————————————————-

मेष- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, शारीरिक अस्वस्थ्यता में सुधार होगा, नियोजित कार्य पूर्ण होगे.

वृषभ- विरोधी वर्ग उलझाने का कार्य करेगा, व्यापारिक यात्रा का योग है, परिश्रम अधिक करना होगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार संभव है.

मिथुन- सुविधा की कमी से कामकाज में मुश्किल होगी, मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, बांधव सुख मिलेगा, मनोरजन के कार्यो में खर्च होगा, दूरभाष पर खुश खबरी प्राप्त होगी.

कर्क- राजकीय कार्यो में लापरवाही से नुकसान होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी.

सिंह- पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद होगी, वैभव के सामान पर खर्च होगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों के कार्य में सहयोग रहेगा.

कन्या- खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य खराब होगा, वाहन चलाने में सावधानी रखें, जहां तक बने आप किसी को अधिक भरोसे में न रखें, परेशानी हो सकती है.

तुला- योजनाओं को पूरा करने में मुश्किल होगी, आय के नए श्रोत मिलेंगे, पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी, मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

वृश्चिक- अधिकारियों की मदद से सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, विवादास्पद स्थितियों को टालने का प्रयास करें, आर्थिक लाभ होगा.

धनु- इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आर्थिक लाभ होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मकर- न चाहते हुये भी किसी की मदद करना पडेगी, दूर दराज की यात्रा का योग बन सकता है, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, हर्षोल्लास समाचार मिलेगा.

कुम्भ- आवेश में आकर गलत फैसला कर सकते हैं, हितचिन्तक की सलाह लेना लाभकारी है, कार्यो को गति मिलेगी, उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय.

मीन- उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी, कार्य योजना में अडंगे लग सकते हैं, आर्थिक लेनदेन कम करें, सतर्कता सूझबूझ से काम करें, खर्च अधिक होगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, गेहॅू, शक्कर, जौ, चना, रूई, आदि में तेजी होगी, अरहर उड़द, मॅूग, मोठ, में घटाबढ़ी होगी, लालमिर्च के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 1475 है.

————————————————————-

 

 

Next Post

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत

Thu Jun 18 , 2026
जी -7 शिखर सम्मेलन लंबे समय से दुनिया की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्थाओं का मंच माना जाता रहा है. हालांकि वैश्विक व्यवस्था में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच अब यह मंच केवल विकसित देशों के हितों तक सीमित नहीं रह सकता. फ्रांस के इविया में आयोजित जी-7 सम्मेलन में […]

You May Like