नागा घाटी के पास 3 बदमाशों ने महिला से लूटा सोने का मंगलसूत्र

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत नागा घाटी के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर थाना बीजाडांडी, जिला मंडला की रहने वाली 42 वर्षीय संगीता बाई झारिया जबलपुर से अपने बेटे हर्षित झारिया के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रही थीं।

जैसे ही वे नागा घाटी स्थित मंगलायतन कॉलेज के आगे पहुंचे, तभी बरेला की तरफ से एक बिना नंबर की लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां आए। बदमाशों ने तेजी से पीड़ित की मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया। इसी दौरान पल्सर पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने संगीता बाई के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र बेरहमी से झपट लिया। मंगलसूत्र लूटने के बाद तीनों बदमाश तेजी से मंडला की तरफ भाग गए। पीड़ित महिला के अनुसार, तीनों अज्ञात आरोपियों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है।

Next Post

रामलीला मैदान से राहुल गांधी शुरू कर सकते हैं भूख हड़ताल या आमरण अनशन

Sun Oct 25 , 2026
प्रवेश कुमार मिश्र नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा शुरू की गई आक्रामक मोर्चाबंदी इस वक्त भले ही कुलिंग फेज में दिख रही हो लेकिन कांग्रेसी रणनीतिकार इसे वार्म अप या री ग्रुपिंग फेज मानकर राहुल गांधी की सरप्राइज रणनीति के तहत गांधीवादी तरीके से […]

You May Like