बैढ़न इलाके में डीजल व पेट्रोल की मची किल्लत

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न में डीजल-पेट्रोल की किल्लत दिखने लगी है। आज सुबह से ही गनियारी में स्थित फि लिंग स्टेशन डीजल-पेट्रोल से खाली नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गये हैं। दरअसल जिले में धीरे-धीरे कच्चे तेलों की किल्लत दिखने लगी है। आज सोमवार की सुबह से ही गनियारी के पेट्रोल पम्प सूने नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जबलपुर से ही टैंकर नही आ पा रहे हैं। संभावना है कि गनियारी के पेट्रोल पंपों में कल मंगलवार की सुबह से पेट्रोल मिल सकता है। पेट्रोल न मिलने से वाहन चालक काफी परेशान रहे।

Next Post

डेढ़ माह बाद भी बैगा बस्ती बेहाल

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 22 एनसीएल परियोजना अमलोरी में स्थित बैगा बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है। डेढ़ माह पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह, एनसीएल के अधिकारियों, सिंगरौली एसडीएम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने बस्ती का दौरा कर समस्याओं का निरीक्षण […]

You May Like