ग्वालियर में आज से फिल्म फेस्टिवल, “अब होगा इंसाफ” फिल्म का होगा प्रदर्शन

ग्वालियर: सतपुड़ा चलचित्र समिति के तत्वाधान में शनिवार से ग्वालियर में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल किया जा रहा है। आईआईटीएम कॉलेज परिसर में चित्र भारती के द्वारा फिल्म अश्वादान एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत 15 दिन में शनिवार को क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जा रही फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। दर्शकों के साथ फिल्म से जुड़ी टीम के बीच बातचीत का मौका भी मिलेगा।

इसके जरिए सतपुड़ा चलचित्र समिति का प्रयास है कि समाज और देश के हित को लेकर बनने वाली फिल्मों और फिल्मकारों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन मिले। आज शनिवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म अब होगा इंसाफ का विषय बहुत ही समसामयिक है आज जिस तरह से समाज में लव जहाज जैसी घटनाएं हो रही हैं उनको लेकर यह फिल्म जागरूक करती है फिल्म में युवाओं को संदेश देने का प्रयास किया गया है कि इस तरह की घटनाओं से जहां लड़कियों के साथ हाथ से हो रहे हैं.

वहीं लड़के भी अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि युवाओं में इस तरह की फिल्मों को दिखाकर जागरूकता लाई जाए। फिल्म के निर्देशक विजय तिवारी इससे पहले वाटर एक साजिश हथकड़ी जैसी वेब सीरीज का निर्माण कर चुके हैं जो कि देश के प्रतिष्ठित ओटीटी चैनलों पर प्रदर्शित हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अब होगा इंसाफ भी ओडी चैनल पर प्रदर्शित की जाएगी।

Next Post

अतिक्रमण: ननि ने गिन्नौरी रोड से हटाए सड़क किनारे खड़े वाहन

Sat Jun 28 , 2025
भोपाल। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने गिन्नौरी रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर खड़े अवैध वाहनों को हटाया। यह अभियान ट्रैफिक सुगमता एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क किनारे खड़े वाहनों से आवागमन […]

You May Like