चीन में कोयला खदान में हुये हादसे में चार लोगों की मौत

कुनमिंग, 25 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में बुधवार को एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी एवं तीन लोग अभी भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोयले और गैस विस्फोट के बाद बचावकर्मियों ने चार शव निकाल लिए हैं और तीन लोग अभी भी लापता हैं।

प्रांतीय सरकार के मुताबिक यह हादसा कल रात करीब 8:10 बजे झेनक्सियोंग काउंटी में डेइंग कोयला खदान में हुआ। लापता लोगों को बचाने की कोशिशें और हादसे के कारणों की जांच कर जा रही है।

Next Post

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का 'फिल्म फेयर' पुरस्कार पाने वाले पहले संगीतकार थे नौशाद

Thu Dec 25 , 2025
(जन्मदिवस 25 दिसंबर के अवसर पर…) मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत के संगीत सम्राट नौशाद पहले संगीतकार हुए जिन्हें सर्वप्रथम सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के ‘फिल्म फेयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए नौशाद सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के ‘फिल्म फेयर’ पुरस्कार से […]

You May Like