अतिक्रमण: ननि ने गिन्नौरी रोड से हटाए सड़क किनारे खड़े वाहन

भोपाल। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने गिन्नौरी रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर खड़े अवैध वाहनों को हटाया। यह अभियान ट्रैफिक सुगमता एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क किनारे खड़े वाहनों से आवागमन बाधित हो रहा है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कई दोपहिया व चारपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठवाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। निगम ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

 

Next Post

शिक्षा प्रणाली: शिक्षकों को छात्रों के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर करना होगा अपलोड

Sat Jun 28 , 2025
रायसेन। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने ई-गवर्नेंस के तहत हमारे शिक्षक प्रणाली में यह बदलाव किया है। नई व्यवस्था से शिक्षकों की उपस्थिति भी दर्ज हो जाएगी और लोकेशन भी रिकॉर्ड हो जाएगा। शिक्षक को दिन में दो बार सेल्फी क्लिक करनी […]

You May Like