सीहोर। द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर निबंध लेखन, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के समर्थन में अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समापन समारोह में सम्मानित किया गया. नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली में विद्यालय के बैंडग्रुप ने रैली का नेतृत्व किया. समापन अवसर पर नशामुक्ति शपथ, मानव श्रृंखला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के निदेशक एड. जॉली कुरियन ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने कहा कि युवा वर्ग की जागरुकता और भागीदारी से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है.
