प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुरैना, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में आज एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

इस मामले में परिजनों ने महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पंकज प्रजापति अपनी पत्नी जमुना प्रजापति (20) को प्रसव पीड़ा होने पर उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को एक एंबुलेंस चालक ने पति से कहा कि उसकी पत्नी का प्रसव एक निजी अस्पताल में नॉर्मल करा दिया जाएगा। पति ने पत्नी को सुभाष नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल प्रबंधन ने आपरेशन के नाम पर उससे 30 हजार रुपए जमा करा लिए। आपरेशन के बाद कल देर रात प्रसूता की तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने चिकित्सकों से शिकायत

की। शिकायत के बाद चिकित्सकों ने प्रसूता को एक इंजेक्शन लगाया तो हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को बाहर खड़ी एक एंबुलेंस में कंबल में लपेटकर रख दिया।

बताया गया कि मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मोदी ने परीक्षार्थियों को बिना तनाव परीक्षा देने की अपील

Sun Feb 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए बिना तनाव के सकारात्मक भावना के साथ परीक्षा देने की अपील की है। श्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम में आज कहा कि यह बोर्ड परीक्षा का सत्र […]

You May Like