
मंदसौर। मंदसौर वन परिक्षेत्र के सीतामऊ बीट अंतर्गत गोपालपुरा में वनभूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार, थाना प्रभारी मोहन मालवीय, वन विभाग, पुलिस व राजस्व अमले ने 6.5 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। जेसीबी से ट्रेंच बनाई गई ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। ग्रामवासियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई। शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी और हटाए गए अतिक्रमण क्षेत्र में बांस पौधारोपण की तैयारी के लिए गड्ढे बनाए जा रहे हैं।
