रैला में अवैध उर्वरक भण्डारण पर प्रोपराईटर के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगरौली।कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में अवैध उर्वरक भण्डारण करने वाले के विरूद्ध कार्यवही किए जाने के लिए निरीक्षण दल तैनात किया गया है।

कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में गठित टीम के द्वारा लगातार अवैध उर्वरक भण्डारण का निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम रैला में स्थित उर्वरक मेसर्स शाह फर्टिलाइजर रैला प्रोपराईटर मनीष शाह पिता सुरेन्द्र शाह के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया । जिसमे निरीक्षण के दौरान उर्वरक का अवैध भण्डारण पाया गया। जिसके उपरांत दुकान को सील करके बंधौरा चौकी थाना माड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई । जिला स्तरीय टीम में डॉ. लवकुश सिंह सहायक संचालक कृषि, लखन सिंह मरावी कृषि विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

पीपलढाना-बाबईखुर्द मार्ग पर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Mon Jul 28 , 2025
इटारसी।पीपलढाना और बाबईखुर्द के बीच सोमवार को लंबा जाम लग गया। एक ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही, तो दूसरी ओर निजी वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मार्ग पर अतिक्रमण और वाहनों की अनियमित […]

You May Like