जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत साकेत धाम आश्रम में चोरों ने धावा बोल परिसर के पीछे लगा कीमती चंदन का पेड़ काट दिया और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आश्रम के मैनेजर राकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि बीती रात सभी कर्मचारी सो गए थे और गार्ड नरेश रात की ड्यूटी पर तैनात था।
सुबह कर्मचारी धर्मेंद्र पासी ने देखा, तो साकेत धाम आश्रम के पीछे लगा कीमती चंदन का पेड़ गायब था। अज्ञात चोरों ने रात के समय बड़ी चालाकी से पेड़ को काटा और उसे लेकर फरार हो गए ग्वारीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
