जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत निवास रोड में एक कपड़ा व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक, सुग्रीव कुशवाहा (35) बाजारों में कपड़ा बेचता है और उसकी पत्नी कुण्डम बाजार में दुकान चलाती है। 24 अगस्त 2026 को दोपहर में जब दोनों काम पर गए थे, तभी चोरों ने सूने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने बेडरूम की आलमारी से सोने के 2 जोड़ी हार, 3 जोड़ी झुमकी, 1 लोंग, 2 अंगूठी और चांदी की 1 करधन व 3 जोड़ी पायल चोरी कर ली। रात में पत्नी ने घर लौटकर ताला टूटा देखा तब चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Next Post
भारतीय ज्ञान परम्परा के समावेशन से सामाजिक समृद्धि और साँस्कृतिक सुदृढ़ता बढ़ेगी: राजपूत
Tue Aug 25 , 2026
सागर:समाजशास्त्र विषय में भारतीय ज्ञान परम्परा के समावेशन से विषय वस्तु में भारतीय आधार शिला के साथ ही सामाजिक समृद्धि, साँस्कृतिक सुदृढ़ता और व्यक्तित्व निर्माण के नये आयामों को नवीन दिशा और गति मिल सकेगी. हमको अपनी सुदृढ़ साँस्कृतिक विरासत को संजोने का एक नया अध्याय मिलेगा. जरूरत है गहन […]

You May Like
-
1 month ago
कारोबारी पर गोली चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
-
5 months ago
बाइक चोर को पुलिस ने नागपुर में किया गिरफ्तार