सागर में 151 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर।सागर जिले में मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 151.92 लीटर अवैध देशी शराब, दो वाहन और तीन आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई में भोपाल से आ रही शक्ति ट्रैवल्स बस से 88.92 लीटर शराब बरामद की गई। बस ड्राइवर राज मालवीय और मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में भोपाल रोड पर एक अल्टो कार से 63 लीटर शराब पकड़ी गई। आरोपी मेअमन से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ।

Next Post

ग्वालियर की बेटी तृप्ति पाल बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Fri Jun 13 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी तृप्ति पाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं। तृप्ति के पिता श्यामबीर सिंह पाल और मां सुमन पाल हैं। तृप्ति ने यह मुकाम भारत की प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था आड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे (एएफएमसी) द्वारा लिए सीबीटी एग्जाम क्लियर कर हासिल किया […]

You May Like