ग्वालियर की बेटी तृप्ति पाल बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी तृप्ति पाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई हैं। तृप्ति के पिता श्यामबीर सिंह पाल और मां सुमन पाल हैं। तृप्ति ने यह मुकाम भारत की प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था आड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे (एएफएमसी) द्वारा लिए सीबीटी एग्जाम क्लियर कर हासिल किया है।

आर्मड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज में चयनित होकर तृप्ति पाल ने यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उनके परिवार, विशेष रूप से उनके माता-पिता के लिए यह गर्व का पल है, जिन्होंने हमेशा उनकी पढ़ाई और कॅरियर में पूरा साथ दिया।

Next Post

प्लेन क्रैश में मारे गये डॉक्टरों के लिये मेडिकल कॉलेज में 2 मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना

Fri Jun 13 , 2025
ग्वालियर। गुरूवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बीजे मेडीकल कॉलेज मेघाणी नगर स्थित यूजी हॉस्टल में के मेस पर खाना खा रहे डॉक्टरों प्लेन ने सीधे टक्कर मारी। इस हृदयविदारक हादसे में कई एमबीबीएस छात्र एवं अन्य नागरिकों की जान चली गयी। ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर […]

You May Like