खाद्य विभाग का छापा: 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सीहोर। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसाय के लिए उपयोग करने वाली दुकानों एवं संस्थानों की जांच कर उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं एवं कार्रवाई की जा रही है. कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि जांच के दौरान कुबेरेश्वर धाम स्थित 6 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

 

Next Post

दूसरे दिन भी जारी रहा परीक्षा सामग्री का वितरण

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। शहर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में शनिवार को भी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की वार्षिक परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू हुआ. अधिकारी, कर्मचारियों ने परीक्षा सामग्री बांटकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया. सामग्री के थाने पहुंचते ही सुरक्षित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है. परीक्षा […]

You May Like