फर्जी बिल से 32 लाख के घोटाले में अधिकारी सहित अध्यक्ष राजू बाथम के खिलाफ जांच शुरू

ग्वालियर:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने मत्स्य विभाग के तत्कालीन सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद रजक सहित मत्स्य उद्योग सहकारी समिति बैराड के अध्यक्ष राजू बाथम, मत्स्य सहकारी संस्था ग्राम छर्च की सदस्य रेखा कुशवाह, मत्स्य सहकारी संस्था ग्राम पचीपुरा की सदस्य अनीता बाथम एवं एवं इन्सुलेटेड कंटेनर के कूटरचित बिल प्रदान करने वाली फर्म गिर्राज जी आयल सप्लायर के संचालक के विरूद्ध धारा 420, 409, 467, 468, 471,120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए सहपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत हितग्राही को मछली पालन एवं परिवहन के लिए इंसुलेटेड वाहनों पर महिला हितग्राही को क्रय राशि का 60 प्रतिशत एवं पुरुष हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान मिलता है। इसी क्रम में वर्ष 2022 में मत्स्य विभाग शिवपुरी द्वारा हितग्राही राजू बाथम, रेखा कुशवाह, अनीता बाथम द्वारा इंसुलेटेड वाहन खरीदना दर्शाकर फर्जी कुटेशन व विल के आधार पर सब्सिडी का लाभ दे दिया गया।

इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया है कि राजू बाथम, अनीता बाथम एवं रेखा कुशवाह द्वारा इंसुलेटेड वाहन न खरीदते हुए चार सीटर लोडिंग वाहन खरीदे गए हैं।शिकायत के अनुसार सहायक संचालक मत्स्य उद्योग लक्ष्मण प्रसाद रजक ने वाहन क्रय किए बिना ही फर्जी कुटेशन के आधार पर हितग्राहियों के खातों में अनुदान राशि का अंतरण कर दिया गया। अनुदानित वाहनों की डिलीवरी उक्त हितग्राहियों को राशि अतंरण के बाद हुई है।

Next Post

नपा चुनाव में नेह अलकेश जैन की शानदार जीत; 'खाली कुर्सी' को हराकर 'भरी कुर्सी' ने मारी बाजी

Wed Jan 21 , 2026
​देवरीकलां: नगर पालिका चुनाव के सबसे चर्चित और दिलचस्प मुकाबले का परिणाम घोषित हो गया है। शहर की राजनीति में ‘कुर्सी’ को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म हो चुकी है। इस मुकाबले में नेह अलकेश जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी खाली कुर्सी को करारी शिकस्त देते हुए ऐतिहासिक 1197 वोटो […]

You May Like