दूसरे दिन भी जारी रहा परीक्षा सामग्री का वितरण

सीहोर। शहर के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में शनिवार को भी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की वार्षिक परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू हुआ. अधिकारी, कर्मचारियों ने परीक्षा सामग्री बांटकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया. सामग्री के थाने पहुंचते ही सुरक्षित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है. परीक्षा के दिन कलेक्टर प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सामग्री को निकाल परीक्षा केंद्र भेजा जाएगा.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को लंबी दूरी के रूट वाले बुदनी, भैरुंदा, इछावर और सीहोर विकासखंड के उलझावन, बिलकिसगंज के 52 केंद्रों की सामग्री वितरण की गई थी. शनिवार को शेष 49 केंद्रों की सामग्री बांटी गई. इनमें आष्टा, सीहोर क्षेत्र के केंद्र शामिल हैं. इस बार 10 फरवरी से कक्षा 12वीं और 13 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. इन दोनों ही परीक्षा में जिले के 38 हजार 11 विद्यार्थी शामिल होंगे.

बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए 101 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर टेबल, कुर्सी के अलावा पीने के पानी सहित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद निरीक्षण कर पूरी जानकारी ले रहे हैं, जिससे कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. केंद्र प्रभारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह किसी तरह की कोताही नहीं बरतें.

 

Next Post

बाल विहार मैदान पर उतरा सितारों का हुजूम, प्रभारी मंत्री और अभिनेत्री नेहा मेहता ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। शनिवार को नगरपालिका द्वारा नगर गौरव सम्मान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली मेहता यानि अभिनेत्री नेहा मेहता उपस्थित थीं. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता विक्रम अवार्डी कपिल परमार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर […]

You May Like