बाल विहार मैदान पर उतरा सितारों का हुजूम, प्रभारी मंत्री और अभिनेत्री नेहा मेहता ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

सीहोर। शनिवार को नगरपालिका द्वारा नगर गौरव सम्मान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली मेहता यानि अभिनेत्री नेहा मेहता उपस्थित थीं. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता विक्रम अवार्डी कपिल परमार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर को गौरवान्चित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया.

नगरपालिका द्वारा शनिवार को बाल विहार मैदान पर नगर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले नगर के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, अभिनेत्री नेहा मेहता, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित नगर के अनेेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

 

Next Post

कृषि फार्म में लगी आग से पौधे स्वाहा

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम धबोटी में शनिवार की दोपहर कृषि फार्म में अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी में लाखों रुपए के फलों के पौधे और अन्य उपकरण स्वाहा हो गए. जिला मुख्यालय से पहुंची दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने […]

You May Like