कृषि फार्म में लगी आग से पौधे स्वाहा

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम धबोटी में शनिवार की दोपहर कृषि फार्म में अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी में लाखों रुपए के फलों के पौधे और अन्य उपकरण स्वाहा हो गए. जिला मुख्यालय से पहुंची दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम धबोटी स्थित अग्रवाल कृषि फार्म पर शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसने नर्सरी में लगे ड्रेगन फू्रट, सीताफल, संतरा, मौसंबी, चीकू के हजारों पौधों को चपेट में ले लिया. इसके अलावा बड़ी संख्या में अंगूर की बेलें भी आग की भेंट चढ़ गईं. पौधों की सिंचाई के लिए लगी ड्रिप लाईन भी आग में जलकर नष्ट हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों की मदद से आग की लपटों पर काबू पाया जा सका. कृषि फार्म में फलों की खेती करने वाले विजय यादव ने बताया कि आगजनी में लगभग छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आगजनी का कारण अज्ञात बना हुआ है.

 

Next Post

जहरीले सफेद तालाब पर सख्ती, दिया नोटिस

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। जिला मुख्यालय के पास स्थित पचामा इंडस्ट्रियल एरिया में नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषण फैला रही सचिन इंडस्ट्रीज पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. फैक्ट्री से निकलने वाले बदबूदार और सफेद जहरीले पानी ने इलाके में एक तालाब का रूप ले लिया है, जिससे न […]

You May Like