पुलिस जनसुनवाईः 85 शिकायतें आईं, पुलिस कमिश्नर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

इंदौर: प्रति मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 28 अप्रैल को 85 शिकायतें सामने आईं. पुलिस कमिश्नर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए.मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जा रही है. जिसके तहत 28 अप्रैल को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.

प्राप्त आवेदनों में पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, पैसों का लेन देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन प्लाट धोखाधड़ी, महिला अपराध और सुनवाई नहीं होने जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं. इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से भी सुलझाए जा रहे मामले
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आपसी और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मामलों का जल्द निपटारा हो सके. जनसुनवाई में सभी जोन के अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने भी आवेदकों की समस्याएं सुनकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा

Next Post

इंदौर पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक AE और दो सब इंजीनियर निलंबित

Wed Apr 29 , 2026
भोपाल। लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने इंदौर के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में सामने आया कि इन अधिकारियों ने म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन किया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। प्राप्त जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन