समर कैंप में छात्राओं को मिल रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

सीधी।जिला स्तरीय समर कैंप के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “खालसा” आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 10 मई से संचालित किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

बालिकाओं में वीरता, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के गुण विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें “खालसा” विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को वूशु, ताईक्वांडो, थाई बॉक्सिंग, जूडो एवं कराटे जैसी विधाओं का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा व्यावहारिक रूप से प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने छात्राओं से चर्चा करते हुए आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सजग रहने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण का भी महत्वपूर्ण आधार है।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. सिंह, जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्र, उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के प्राचार्य एस.एन. त्रिपाठी, बीआरसीसी सीधी राजेश पांडेय सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Next Post

रामनगर में नकली डीएपी खाद पैकिंग फैक्ट्री पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Sun May 17 , 2026
सतना.रामनगर में नकली डीएपी खाद की पैकिंग किए जाने की सूचना पर जांच टीम ने घर पर चल रही फैक्ट्री में दबिश देकर कार्रवाई की। जांच के दौरान ट्रेडर्स संचालक द्वारा मौके पर मौजूद सामग्री की खुर्द-बुर्द किए जाने की बात सामने आई। मामले में कृषि विभाग द्वारा पंचनामा तैयार […]

You May Like