
सतना.रामनगर में नकली डीएपी खाद की पैकिंग किए जाने की सूचना पर जांच टीम ने घर पर चल रही फैक्ट्री में दबिश देकर कार्रवाई की। जांच के दौरान ट्रेडर्स संचालक द्वारा मौके पर मौजूद सामग्री की खुर्द-बुर्द किए जाने की बात सामने आई। मामले में कृषि विभाग द्वारा पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई के दौरान जांच टीम में उर्वरक निरीक्षक एवं सह प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी अमरपाटन अमित पांडे, वरिष्ठ कृषि अधिकारी रामनगर संजय सिंह, सहायक ग्रेड-3 प्रसून प्रताप सिंह, तहसीलदार अनामिका सिंह, नायब तहसीलदार ललित कुमार धार्वे, पटवारी जितेंद्र शुक्ला एवं राजकमल उर्मलिया शामिल रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक कमल भान सिंह, आरक्षक सुनील बागरी, महिला आरक्षक सविता तिवारी तथा आरक्षक कार्तिकेय पांडे कार्रवाई के दौरान मौजूद
