जागरूकता:डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए गए

भोपाल। मलेरिया माह के तहत बुधवार को भोपाल के बरखेड़ा पठानी में जागरुकता अभियान चलाया गया. जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रांजल खरे की अगुवाई में हुआ. जिला स्वास्थ्य समिति वेक्टर बोर्न डिजीज भोपाल के सहयोग से गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा संचालित एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया के माध्यम से द्वारा किया गया.

इस दौरान क्षेत्रीय समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ. संतोष भार्गव ने लोगों को कैनोपी के मध्य से मलेरिया से बचाव के बारे में बताया साथ ही कहा को गर्भवती महिलाओं एवं 5 साल तक के सभी बच्चों को मच्छरदानी में ही सुलाए, घर में खिड़की एवं गेट में जाली जरूर लगवाए जिससे मच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर सके. घर के आस-पास साफ-सफाई रखे, पानी जमा नहीं होने दे.

इस दौरान डेंगू पर भी विशेष चर्चा की इस दौरान डेंगू से बचाव, लक्षण एवं उपाय बताए. लोगों से कहा कि मच्छर से बचाव जरूर करे डेंगू का मच्छर दिन में काटता है अतः दिन में हम अपना और अपने परिवार को मच्छर से जरूर बचाए. मच्छररोधी साधनों का प्रयोग करे. इस दौरान एंबेड टीम इंदु विभार, गौरव विनय प्रजापति सहित सभी लोग उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

29 को प्रतिभाओं का सम्मान, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मेधावी होंगे सम्मानित

Thu Jun 12 , 2025
भोपाल। रविंद्र भवन में 29 जून को सांस्कृतिक सामाजिक विकास समिति प्रतिभाओं का सम्मान करेगी. विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस पर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने के अतिरिक्त डिग्री […]

You May Like