
नवभारत न्यूज
दमोह। जैन समाज के मुनी सुधा सागर के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, आज मुनी सुधा सागर महाराज के सानिध्य में मंगलवार को श्री जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है और भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा है। यह सिटी नल से प्रारंभ हुई जो पुराना थाना, टाकीज तिराहा,घंटाघर होते हुए वापस सिटिनल मंदिर पहुंचेगी. पुलिस व्यवस्था में थाना प्रभारी देहात मनीष कुमार, टीआई अमित मिश्रा, टीआई आनंद सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी एएसआई आनंद कुमार, एएसआई अलजार सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद।
