ट्रैक्टर की चपेट में आकर 1 बालक की मौत 1 गंभीर

सतना: जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जरैठा गांव के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरा निवासी जीवनलाल कोल अपने दो पोतों, 8 वर्षीय साहिल कोल और 10 वर्षीय किशन कोल के साथ जंगल से बकरियां चराकर घर लौट रहे थे। जरैठा पहुंचते ही एमपी 19 एडी 1113 नंबर के ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर सड़क किनारे चल रहे साहिल और किशन को टक्कर मारते हुए पलट गया, जिससे दोनों बालक उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और धारकुंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही साहिल की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल किशन को बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर जब्त जांच जारी
ग्रामीणों के अनुसार, जिस ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ, वह अमिरिती ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप त्रिपाठी का बताया जा रहा है। घटना के समय एक नाबालिग लड़का ट्रैक्टर चला रहा था। बताया गया कि ट्रैक्टर के कल्टीवेटर पर दो-तीन अन्य नाबालिग लड़के भी खड़े थे। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। हादसे में ट्रैक्टर सवार कुछ लड़के भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी भर्ती के स्थान के बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है

Next Post

‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी

Sat May 30 , 2026
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा ने नंबर 1 ट्रेंड करने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर […]

You May Like