डेविड एडियांग दूसरे कार्यकाल के लिए नाउरू के राष्ट्रपति चुने गए

सिडनी, 14 अक्टूबर (वार्ता) नाउरू में शनिवार को हुए राष्ट्रीय चुनावों के बाद वर्तमान राष्ट्रपति डेविड एडियांग दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए है।

नाउरू सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मंगलवार को माइक्रोनेशियाई राष्ट्र की 25वीं संसद के उद्घाटन सत्र के दौरान श्री एडियांग को निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया।

श्री एडियांग अक्टूबर 2023 से नाउरू के राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे रहे हैं और 2001 से संसद सदस्य हैं। वह शनिवार को हुए राष्ट्रीय चुनावों में 25वीं संसद में नाउरू के आठ बहु-सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए 19 सांसदों में से एक हैं।

उबेनिडे, नाउरू का सबसे अधिक आबादी वाला निर्वाचन क्षेत्र है। जिसका प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए चार सांसदों में से श्री एडियांग को सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए।मार्कस स्टीफन आज फिर से संसद के अध्यक्ष चुने गए। वह 2007 से 2011 के बीच नाउरू के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

 

 

Next Post

सीओपी 30 प्रतिनिधियों ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर सहमत जताई

Tue Oct 14 , 2025
ब्रासीलिया, 14 अक्टूबर (वार्ता) ब्राजील में आगामी 2025 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी30) में भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर व्यापक रूप से सहमति व्यक्त की है। शिखर सम्मेलन के प्रभारी ब्राजील के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like