पानसेमल: लखनऊ में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में असमय काल का ग्रास बने बच्चों के निधन पर संस्कार शिक्षा निकेतन परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के पदाधिकारियों,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।संस्था परिवार ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
मासूम बच्चों का इस प्रकार असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।संस्कार शिक्षा निकेतन परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति,धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
