प्रेमी युगल की मालगाड़ी से कटकर मौत

उमरिया। बीते चार दिनों से लापता और लगभग दो-तीन दिन से रात्रि में महरोई स्टेशन में ही निवास कर रहे प्रेमी युगल ने बीती रात्रि में लगभग 4 बजे मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल कटनी चोपन रेलखंड के 1143/39 किलो मीटर पर हुई। मृतक की पहचान भरत कोल पिता अशोक कोल उम्र 21 वर्ष, लड़की करिश्मा कोल पिता हल्के कोल उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया के निवासी हैं। घटना की जानकारी लगते ही अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम पंचनामा करा शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

सागरताल में बाढ़, बाइक सवार बहे

Tue Sep 2 , 2025
ग्वालियर। भारी बारिश के चलते शहर के सागरताल एरिए में बाढ़ आ गई। दो मोटरसाइकल चालक पानी में बह गए। राहगीरों ने किसी तरह पानी में जाकर उनकी जान बचाई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like