वन रक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश

सतना: वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को सतना में अभ्यर्थियों का गुस्सा सडक़ों पर दिखाई दिया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलने से नाराज छात्रों ने आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए।इस दौरान छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सतना पहुंचे थे। कई छात्र रातभर सफर कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे थे। लेकिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें परीक्षा निरस्त होने और संभावित रूप से आगे की तारीख में आयोजित किए जाने की जानकारी मिली। अचानक मिली इस सूचना से अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया।नाराज छात्रों ने पहले परीक्षा केंद्र परिसर के बाहर विरोध जताया और बाद में संगठित होकर पैदल मार्च शुरू कर दिया।

अभ्यर्थी आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज से निकलकर शहर की सडक़ों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्य द्वार के सामने बैठकर धरना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा की तैयारी में उन्होंने महीनों मेहनत की है और दूर-दूर से यात्रा कर परीक्षा देने आए थे। ऐसे में अंतिम समय पर परीक्षा निरस्त किए जाने से उन्हें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर काफी देर तक नारेबाजी का दौर चलता रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम राहुल सिला?िया, सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि देर तक अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर डटे रहे और भर्ती परीक्षा को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग करते रहे।

Next Post

ट्रंप की चेतावनी बेअसर! इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत 4 शहरों को दहलाया, मिडिल ईस्ट में भीषण जंग की आहट

Mon Jun 8 , 2026
ट्रंप की मनाही के बावजूद इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है। तेहरान, इस्फहान और तबरीज सहित कई शहरों में मिसाइलें दागकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत के बावजूद, इजरायली वायु सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू […]

You May Like