29 को प्रतिभाओं का सम्मान, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मेधावी होंगे सम्मानित

भोपाल। रविंद्र भवन में 29 जून को सांस्कृतिक सामाजिक विकास समिति प्रतिभाओं का सम्मान करेगी. विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस पर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने के अतिरिक्त डिग्री कोर्सेस/पी. जी. फोर्सेस जैसे बी.ए., बी.एस.सी., बी.सी.ए., बी.बी.ए. बी.कॉम, बीएड.एम.एड., एल.एल.बी., एन.एल.एम., एम.एस.सी., एमकाम, एम.बी.ए. आदि डिग्री / पी.वी. कोर्सेस में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र/छात्राओं को जो दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रहवासी हो, को सम्मानित किया जायेगा.

उनत कक्षामों/डिग्री कोर्सेस के अतिरिक्त दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रहवासी राज्य/राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल-कूद, कला/साहित्य तथा प्रोफेश्नल कोर्सेस में उल्लेखनीय स्थान अर्जित किया हो, उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा. इस श्रेणी में सी.ए. की डिग्री, एम.बी.बी.एस. की डिग्री, अखिल भारतीय सेवाओं जैसे आई.ए.एस., आई.पी.एस.. आई.आर.एस., आय.एफ.एस., नेशनल मेडिकल परीक्षाओं, पी.एच.डी., कम्पनी सेक्रेटरी आदि के समकक्ष प्रमाण-पत्रों को भी सम्मानित किया जायेगा, इसमें अंक प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं होगी.

 

 

Next Post

कांग्रेसियों ने घेरा ननि, पुलिस से झड़प

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर: युवक कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम का घेराव कर दिया। घेराव के पहले ही पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को हटाने की कोशिश में कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की […]

You May Like