कटनी: एनकेजे क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक रेलकर्मी के सूने मकान को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में रखे कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ किया और जाते-जाते पूरे मकान में आग लगा दी। अचानक लगी आग से घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी व आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित परिवार ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वारदात से मोहल्ले में दहशत का माहौल है और सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जाने की जरूरत है।
