पेट्रोल पंप पर बिजली चोरी का भंडाफोड़, 4.15 लाख का जुर्माना

अशोकनगर: कचनार सेक्टर के राजपुर क्षेत्र में बिजली चोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बिजली विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान राजपुर स्थित श्री कृष्णा पेट्रोल पंप को मीटर बायपास कर सीधे ट्रांसफार्मर से बिजली लेते पकड़ा। जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप पर 5.6 किलोवाट से अधिक बिजली का अवैध उपयोग हो रहा था, जबकि पिछले एक वर्ष से हर महीने शून्य बिल दर्ज हो रहा था।

कनिष्ठ यंत्री बारमाते की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंप संचालक नेहा यादव पर 4,15,890 का जुर्माना अधिरोपित किया है। महाप्रबंधक मधुसूदन कोरी और अधीक्षण यंत्री देवेंद्र मेहरा के निर्देशन में विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को हुई इस कार्यवाही में जेई बारमाते के साथ लाइन निरीक्षक हरिनारायण शर्मा और रामलाल सिंह मौजूद रहे।

Next Post

मंत्रि-परिषद: नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव फिर होगा प्रत्यक्ष, पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर कर में 50% छूट

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। पहला, प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अब फिर से प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, जिसके लिए मध्यप्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2025 को स्वीकृति दी गई। […]

You May Like