भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। पहला, प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अब फिर से प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, जिसके लिए मध्यप्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2025 को स्वीकृति दी गई।
दूसरा, पुराने बीएस-1 और बीएस-2 वाहनों की स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नए वाहनों पर 50% मोटरयान कर में छूट का बड़ा निर्णय लिया गया है। ये कदम वायु प्रदूषण नियंत्रण और पारदर्शी स्थानीय शासन व्यवस्था की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।
