अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 15 मई (वार्ता) दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा उप-जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नादेर त्राल में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं। पुलिस ने कहा, “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

गौरतलब है कि मंगलवार के बाद से दक्षिण कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 13 मई को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था।

 

Next Post

गुत्थी सुलझी: पति ने ही पत्नी की हत्या कर नाले में फेंकी थी लाश

Thu May 15 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मंगेला में गत दिवस हुई महिला की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतिका का पति निकला। जिसने चरित्र संदेह पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि पत्नी रात […]

You May Like

मनोरंजन