वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने का प्रयास: राहुल

नई दिल्ली, (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक की निंदा करते हुए इसे “मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया हथियार” बताया।

श्री गांधी ने आरोप लगाया कि यह कानून आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा लाया गया है और यह संविधान पर बड़े हमले का हिस्सा है और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर करता है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने का उद्देश्य से बनाया गया हथियार है।”

उन्होंने कहा, “आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है।”

श्री गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।”

 

Next Post

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को अनुमोदित करने वाला सांविधिक प्रस्ताव पारित

Thu Apr 3 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को अनुमोदित करने वाले प्रस्ताव को आधी रात को आज ध्वनिमत से पारित कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के अनुमोदन के लिए आए संकल्प पर सदस्यों की चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि मणिपुर में […]

You May Like

मनोरंजन