सगा बेटा ही निकला मां का हत्यारा

ग्वालियर: पिछोर पुलिस ने देहात एडिशनल एसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा कर हत्या के आरोपी सगे बेटे संजय रजक को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की गई। पिछोर बड़ा बाजार निवासी लक्ष्मी रजक की हत्या हुई थी।

महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। सगा बेटा ही मां का हत्यारा निकला। झगड़े के दौरान फर्श पर पटक कर शराब के नशे में स्टॉल से गला घोटकर हत्या की वारदात की गई। चश्मदीद गवाह को घटना के बारे में बताने पर धमकाया भी गया।

Next Post

शराब तस्करों, वारंटियों, चाकूबाजों को दबोचा

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने गुंडे- बदमाशों पर कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटे में कई वर्षो से फरार एक गैरम्यादी, दो म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है एवं दस जमानती वारंट तामील किये गये तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वालों सहित, अवैध शराब […]

You May Like