योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा इसे अपनाओ

सीहोर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जिला मुख्यालय के समीपस्थ स्थित कन्या परिसर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि योग भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन विधा है, जो शरीर से लेकर मन को नूतन ऊर्जा एवं शुद्धि प्रदान करती है. इस शुभ अवसर आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोगी रहें.

इस अवसर पर कन्या परसिर की छात्राओं के बीच निबंध लेखन, चित्रकला तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती मीना शिवदासानी, भारत सोनी, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

Next Post

संकल्प सभा: चौपाल लगाकर आमजनों से चर्चा 

Fri Jun 20 , 2025
सीहोर. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा विकसित भारत संकल्प सभा के तहत गंज क्षेत्र में वार्ड क्र.14 व 15 में मोहल्ला चौपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया एवं आमजन से चर्चा की . इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, […]

You May Like