
सीहोर. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा विकसित भारत संकल्प सभा के तहत गंज क्षेत्र में वार्ड क्र.14 व 15 में मोहल्ला चौपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया एवं आमजन से चर्चा की .
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा नेता पं. रमाकांत समाधियनगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, पार्षद संतोष शाक्य, प्रवेश राठौर, जितेंद्र यादव, प्रशांत राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है. उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का साहस दिखाया है.
नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है. आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. भाजपा नेता समाधिया ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढकऱ 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है. स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड मिसाइल आकाश और बह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने दुश्मनों को तबाह कर दिया.
