कल नीट की परीक्षा, तैयारियां पूरी

सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने मेडिकल कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए 4 मई को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-2025 परीक्षा को निर्विघ्न एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को नोडल अधिकारी जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने बताया कि यह परीक्षा सागर के 5 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 2665 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नगर निगम के सामने ,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, आर्मी पब्लिक स्कूल मकरोनिया रोड सागर , कन्या महाविद्यालय बस स्टैंड के सामने शामिल है।

प्रवेश पत्र में केंद्र पर रिपोर्टिंग/प्रवेश समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, किसी भी अभ्यर्थी को गेट बंद होने के समय के बाद केंद्र में प्रवेश और परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष/हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी,

एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और उचित जांच के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने साथ केवल पारदर्शी पानी की बोतल, आवेदन पत्र पर अपलोड की गई तस्वीर के समान अतिरिक्त फोटो, प्रवेश पत्र के साथ स्व-घोषणा (अंडरटेकिंग) जिसमें निर्दिष्ट स्थान पर पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर लगी हो।

Next Post

घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Sat May 3 , 2025
इटारसी। एसडीएम टी प्रतीक राव के नेतृत्व में आज प्रशासन की टीम ने बैंक कॉलोनी के पास एक किराए के मकान से बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर्स जब्त किये हैं। यह मकान सुनील ठाकुर का है जिसे संदीप मेहरा पिता प्रकाश मेहरा ने किराये पर ले रखा […]

You May Like