
नवभारत न्यूज
सीधी 1 मार्च।सीधी पुलिस नें एक बार पुनः फरार आरोपियों के धर पकड़ हेतु साप्ताहिक कॉम्बिग गश्त में अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 28 फरवरी-01 मार्च की दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 04 स्थाई वारंट एवं 39 गिरफ्तारी वारंट कुल 43 वारंट तमिल किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गस्त के दौरान 27 गुण्डा बदमाश एवं 22 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। मालुम रहे सीधी पुलिस द्वारा सप्ताह में एक बार फरार आरोपियों के धर पकड़ एवं गुंडा-निगरानी बदमाश के तलाशी हेतु कॉम्बिग गश्त अभियान चलाया जाता है,जिसमे विभिन्न अपराधों जैसे- हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी क्रम में अभियान स्तर पर कार्रवाई करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 43 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
