होटल के रूम में बैठी थी तीन फीट लंबी कोबरा नागिन

जबलपुर :भेड़ाघाट थानांतर्गत भेड़ाघाट नगर परिषद कार्यालय के बगल में स्थित होटल हाली डे होम के रूम नंबर 105 में सांयकाल 04:30 बजे एक तीन फीट लंबी नागिन को बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई। होटल के प्रबंधक ने तत्काल रूम के दरवाजे को बंद कर दिया। तथा सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे श्री दुबे ने रैस्क्यू करते हुए नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ी गई नागिन कोबरा प्रजाति की है। जो कि बेहद ख़तरनाक और जहरीली होती है। यद्यपि जब तक सर्प को छेड़ा ना जाए, तब तक ये किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते। गनीमत थी कि रूम में कोई नहीं था। नागिन के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली

Next Post

जेल में हमले का बदला लेने बदमाश को मारा था चाकू, किया था किडनैप, तीन गिरफ्तार

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत तिलवारा पुल के ऊपर दो कारों से पहुंचे बदमाशों ने कारें अड़ाकर स्कूटी रोकने के बाद दो दोस्तों को चाकू से गोदने के बाद गैगस्टर अनिराज नायडू हत्याकांड में जेल से छूटे बदमाश को किडनैप कर रांझी ले गए थे जहां उस पर हमला करने के […]

You May Like