जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत तिलवारा पुल के ऊपर दो कारों से पहुंचे बदमाशों ने कारें अड़ाकर स्कूटी रोकने के बाद दो दोस्तों को चाकू से गोदने के बाद गैगस्टर अनिराज नायडू हत्याकांड में जेल से छूटे बदमाश को किडनैप कर रांझी ले गए थे जहां उस पर हमला करने के बाद रांझी अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि जेल में पूर्व में गैंगवार हुआ था। जिसका बदला लेने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विदित हो कि मोहम्मद कामरन अली 24 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती ने दो जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने साथी राहुल शर्मा के साथ शेरे पंजाब ढाबा तिलवारा में खाना खाने के बाद रात लगभग 2-30 बजे वापस स्कूटी में घर जा रहा था। तिलवारा पुल के ऊपर पीछे से 2 कार आयी। कार अड़ाकर उ नकी स्कूटी रोक ली गई थी। कार से अमन कोल, बहत्तर सिंह, निक्की एवं उनके साथी उतरे और विवाद करते हुये उसके एवं उसके साथी राहुल शर्मा के साथ मारपीट करने लगे, अमन ने चाकू से हमलाकर राहुल शर्मा को चोट पहुंचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो अमन कोल ने उसके पेट में चाकू मारा। इतने में उसका साथी राहुल शर्मा वहां से भाग गया फिर अमन कोल और उनके साथियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया था और उसे रांझी खमरिया तरफ ले गये कार के अंदर अमन एवं अमन के साथियों ने उसे जान से मारने की नियत से हाथ मुक्कों, डंडे एवं चाकू से पीठ कमर, चेहरा, दोनों पैर में मारकर चोट पहुॅचाये। इसके बाद उसे रंाझी अस्पताल के पास छोड़ दिये थे।
वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी हत्या, जेल में हुआ था गैंगवार-
विदित हो कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कुख्यात अपराधी छोटू चौबे ने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर गैंगस्टर अनिराज नायडू की हत्या की थी। मामले में छोटू चौब, कामरान अली, अनुश्रेय राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया था। हत्याकांड में कामरान जेल से छूटा था । इसके बाद ही उस पर हमला हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जेल में गैंगवार हुई थी। पूर्व में जेल में बंद कामरन और अमन के बीच झगड़ा हुआ था। कामरन ने अमन पर हमला किया था। इसके अलावा छोटी चौबे को सारंग ने ब्लेड भी मारी थी। अमन सारंग गैंग और कामरन छोटू चौबे गैंग का गुर्गा है । जेल में हमले के बाद से ही अमन ने बदला लेने की योजना बनाई थी।
चंदभान पर 15, अमन पर 15 अपराध है दर्ज
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में अमन कोल 21 वर्ष निवासी गांधी चौक मानेगांव थाना रांझी, विशाल ठाकुर 20 वर्ष निवासी मानेगांव थाना रांझी, चंद्रभान वर्मा उर्फ बहत्तर सिंह पिता विश्वनाथ वर्मा 29 वर्ष निवासी मनमोहन नगर थाना रांझी को पकड़ा गया , आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9799 जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी चंद्रभान वर्मा पर पूर्व से 15 अपराध, अमन के खिलाफ 16 अपराध दर्ज हैं
