बीना में थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक

सागर। सागर जिले के बीना थाना प्रभारी अनूप यादव द्वारा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बीना में पहुंचकर छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ संवाद स्थापित किया गया।

थाना प्रभारी अनूप यादव ने छात्राओं को समझाया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, कॉल या सोशल मीडिया संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति, छेड़छाड़ या साइबर उत्पीड़न होने पर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 , 1090 महिला हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन अथवा सीधे पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को आत्मविश्वास से आगे बढ़ने, निर्भीक होकर अपनी बात रखने तथा कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस संवाद से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम हुई, जिससे एक सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण हुआ।

प्राचार्य मंजू यादव ने छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने दो झोलाछाप क्लीनिक पर की कार्रवाई

Sat Dec 20 , 2025
आष्टा। क्षेत्र के फर्जी झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई. मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में गठित निरीक्षण दल ने एक साथ ग्राम भोंरा, बड़ोदिया गाडरी एवं खाचरोद में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कार्रवाई […]

You May Like