पानसेमल नगर के वार्ड 6 में डामरीकरण कार्य 2 दिन में पूर्ण कराया,वार्ड वासियों ने विधायक जताया आभार,शाल श्रीफल और पुष्पहार से किया स्वागत।

पानसेमल/बड़वानी

पानसेमल नगर के वार्ड 6 में करीब 4 वर्षो से जलगोन रोड को दुरुस्त करने की मांग क्षेत्रवासियो द्वारा की जा रही थी लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था,और मार्ग निर्माण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंगल शामेशाह ने नगर वासियों के साथ जाकर विधायक श्याम बर्डे से चर्चा की जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डें ने ₹20,लाख रुपए की विधायक निधि की राशि से मार्ग का पेच वर्क और डामरीकरण कार्य 2 दिनो में करवाया,मार्ग निर्माण से वार्डवासियों सहित क्षेत्रवासियों को भी राहत मिली इस कार्य के शीघ्र पूर्ण होने पर उपस्थित जनों ने विधायक को शाल श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे, बापू कुंवर,गोविंद जोशी,प्रकाश जोशी,पार्षद प्रतिनिधि मंगल शामेसाह,महेश गोले,संजू सांवले,प्रकाश सांवले,विजय सावले,अनूप सावले,ललित सोनीस,दिलीप पाटिल,गोपाल पवार,अमृत ईशी,कन्हैया जैन,दयाराम पवार,प्रकाश चौहान,लाला जोशी,दिनेश जाधव,राहुल जैन,अंतिम राठौड़,सहित अन्य शामिल रहे।

Next Post

नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में मेले पहुँचे सैलानी

Wed Jan 1 , 2025
*मेले में इस साल आकर्षण का केन्द्र रहेगा प्रदर्शनी सेक्टर* ग्वालियर/ नए साल के पहले दिन ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले में बड़ी संख्या में सैलानी पहुँचे। इस दौरान बच्चों व बड़ों ने जहाँ सतरंगी रोशनियों के बीच विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। वहीं खान-पान की दुकानों पर लजीज […]

You May Like