कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत पर रासुका

इंदौर। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने यह सख्त कदम उठाते हुए रासुका के तहत निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।

अनवर कादरी, निवासी 44 सदर बाजार, के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में अब तक 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में उस पर लव जिहाद के एक मामले में फंडिंग करने का गंभीर आरोप भी सामने आया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही कादरी फरार है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा क्यों न हो।

Next Post

विभागीय प्रताड़ना और पारिवारिक समस्याओं से तंग वनकर्मी ने की आत्महत्या

Tue Jul 1 , 2025
सीधी ।जिला न्यायालय के पीछे संजय टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान वन के क्वार्टर के समीप आज सुबह वन विभाग के स्थायी कर्मचारी राम सजीवन कुशवाहा का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की जेब से मिले तीन पन्नों के सुसाइड नोट ने इस मामले को गंभीर बना […]

You May Like