इंदौर: शहर में तीन अलग-अलग क्षेत्रों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं सामने आईं. पुलिस ने अपहरण के प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मयूर नगर, मूसाखेड़ी निवासी सुरेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 सितंबर को दोपहर करीब 1 से 1.15 बजे के बीच उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया.
दूसरी घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, पवनधान कॉलोनी, निपानिया निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसला कर ले गया.
इसी तरह का तीसरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. यहां व्यासनगर एयरपोर्ट रोड निवासी सकूबाई निर्मल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 सितंबर की रात उनकी पोती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया. तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है.
