भोपाल: नवागत पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता ने गुरुवार को जोन-03 कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के संकेत दिए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि डीसीपी गुप्ता कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देंगे।
